Home » News » Gold Silver Rate: चांदी में सुस्ती जारी लेकिन सोने ने लगाई छलांग, आज इतने में मिलेगा 22 और 24 कैरेट सोना

Gold Silver Rate: चांदी में सुस्ती जारी लेकिन सोने ने लगाई छलांग, आज इतने में मिलेगा 22 और 24 कैरेट सोना

Today Gold Silver Price
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today Gold Silver Price – अब पुरे देश में शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है और सभी लोग सोने की खरीदारी करने वाले है। कुछ लोग आभूषण की खरीदारी करते है और कुछ लोग सोने में निवेश करने का प्लान बनाने है। ऐसे में मौजूदा समय में चांदी के दामों में तो काफी सुस्ती नजर आ रही है लेकिन सोने के दाम हुंकार भरते दिख रहे है।

पिछले कुछ दिनों में देखा जाए तो सोने के दाम में कभी बढ़ौतरी और कभी गिरावट का दौर चल रहा है और ऐसी क्रम में सोने ने आज फिर से मामूली छलांग लगते हुए अपने आप को फिर से 74 रूपए महंगा कर लिया है। लेकिन इसके विपरीत अगर चांदी की बात करें तो चांदी के दामों में 25 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज पुरे देश में सोने के भाव का तेजी दर्ज हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 73290 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले दो सप्ताह में दिल्ली में सोने के दामों की अगर बात करे तो 10 अगस्त को ये 71550 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बिकवाली कर रहा था।

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 73925 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ चूका है जो की पिछले 10 अगस्त को 71580 पर था। इसके अलावा कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड 74060 रूपए प्रति 10 ग्राम है जो 10 अगस्त को 71790 पर था। जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 73945 प्रति 10 ग्राम है है जो की 10 अगस्त को 71565 पर था।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

अब बात करते है 22 कैरेट सोने के भाव की तो दिल्ली में आज ये 67190 रूपए प्रति 10 ग्राम हो चूका है तो कोलकाता में आज ये 67040 रूपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा मुंबई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 67040 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बिकने लग रहा है। इसके अलावा जयपुर में आज ये 67190 रूपए प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी का आज का भाव

जैसा की हमने आपको बताया की चांदी के भाव में अभी सुस्ती नजर आ रही है तो आज देश में चांदी का भाव 87900 रूपए प्रति किलोग्राम पर है। पिछले 27 अगस्त को ये 88500 रूपए प्रति किलोग्राम पर बिकने लग रही थी। मौजूदा समय में चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए सही समय है तो इसकी खरीदारी कर सकते है। आने वाले समय के लिए जानकारों के द्वारा बतया जा रहा है की ये और भी निचे जा सकती है।

सोने की खरीदारी के समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी होता है नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सोने की खरीदारी के समय हॉलमार्क सोना ही खरीदें और खरीदारी के बाद में पक्का बिल प्राप्त करें। इससे आप आने वाले समय में जब भी अपने सोने को बेचना चाहेंगे तो आपको बिना किसी भी कटोरी के उस समय चल रहे दाम मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *