UP Police Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। और इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो रहे है। अब 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का एग्जाम 30 अगस्त 2024 को होने वाला है। वो uppbpb.gov.in वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके साथ ही आगामी तिथि के लिए जो परीक्षा होनी है उनके एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने वाले है।
कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
जिन लोगो ने भर्ती के लिए आवेदन किया है वो लोग 30 अगस्त के दौरान होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। भर्ती परीक्षा बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। एडमिट कार्ड प्रिंट करने के लिए आपको uppbpb.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद यहाँ पर आपको होम पेज पर टॉप नोटिस कार्नर में एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक दिया गया है। यहाँ से आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। या फिर आप https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx लिंक के जरिए भी डायरेक्ट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
भर्ती परीक्षा में कड़े प्रबंध
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए है। हर परीक्षा केन्द्रो पर CCTV कैमरा से कड़ी निगरानी के साथ साथ जैमर की सुविधा भी लगाई गई है। इसके साथ नकलचियों पर नकेल करने के लिए टीम बनाई गई है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा को पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए पूर्ण प्रबंध किये गए है।
अभियर्थियों के लिए ख़ास सलाह
जिन लोगो का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एग्जाम 30 एवं 31 को है वो पहले से ही अपनी तैयारी पूर्ण करके रखे तो बेहतर रहेगा। परीक्षा केन्द्रो पर समय पर पहुंचे ताकि हड़बड़ी में आपका एग्जाम ना छूटे है। इसके साथ आपको बता दे की परीक्षा केन्द्रो पर बायो मैट्रिक्स पहचान एवं अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल लागु है। तो कोई भी फ़ोन या प्रतिबंधित वस्तु साथ लेकर ना जाए। इससे आपको दिक्क्त हो सकती है। अपना एडमिट कार्ड पहले से ही डाउनलोड करके रखे एवं साथ में आपको अपनी नवीनतम फोटो जो आपने फॉर्म में लगाई थी वो भी साथ लेकर जाए।
48 लाख से अधिक उम्मीदारो ने किया आवेदन
उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 4817441 लोगो ने आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक परीक्षा के पहले दिन 409720 एडमिट कार्ड डाउनलोड हुए और इनमे से 321265 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। वही पर दूसरी सिफ्ट में 327167 उम्मीदवार शामिल हुए है। दूसरी पाली में 409880 एडमिट कार्ड डाउनलोड हुए थे।