E – Shram card : श्रम कार्ड स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी स्कीम है जिसमे असंगठित वर्ग के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसमें पेंशन सुविधा से लेकर 2 लाख रु तक बीमा की सुविधा भी शामिल है। श्रम कार्ड स्कीम के तहत देश में करोड़ो लोग पंजीकृत है। जो लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है और श्रम कार्ड नहीं बना है वो लोग ई श्रम कार्ड पोर्टल से अपना श्रम कार्ड बनवा सकते है। इस स्कीम के जरिये काफी योजनाओ का लाभ मिलता है।

मिलेगा 2 लाख रु का लाभ

कोई भी व्यक्ति जब संगठित वर्ग में कार्य करता है तो उसका EPF भी कटता है और ESI भी कटता है। जिसमे बीमा शामिल होता है। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो लाभार्थी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा के साथ बीमा की सुविधा भी दी जाती है। लेकिन असंगठित वर्ग में ऐसी सुविधा नहीं होने के चलते केंद्र सरकार ने श्रम कार्ड स्कीम को लागु किया है। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना श्रमिक के साथ होने की स्थिति में सरकार की तरफ से इस योजना में 2 लाख रु तक स्वास्थय बीमा की सुविधा मिलती है।

इन लोगो को मिलता है श्रम कार्ड सुविधा का लाभ

असंगठित वर्ग में जो लोग कार्य करते है जैसे की फेरी वाला, दिहाड़ी मजदुर, राज मिस्त्री, नाइ, सब्जी विक्रेता, घरेलू कामगार आदि इस योजना के तहत कर सकते है। जिनका EPF नहीं कटता है। इस योजना के तहत सालाना आर्थिक मदद भी सरकार की तरफ से मिलती है। इसके साथ श्रमिक के बच्चो के लिए छात्रवृति की सुविधा भी होती है।

60 साल बाद मिलता है पेंशन का लाभ

श्रम कार्ड धारक को पेंशन सुविधा का लाभ भी इस योजना में मिलता है। जब व्यक्ति की आयु 60 वर्ष पूर्ण हो जाती है तो 3 हजार रु मासिक की पेंशन दी जाती है। वही पर कार्यस्थल पर यदि श्रमिक को दुर्घटना के दौरान विकलांगता हो जाती है। तो दिव्यांग होने के कारण 1 लाख रु तक की मदद भी दी जाती है। और अधिक जानकारी के लिए eshram.gov.in पर विजिट कर सकते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *