Post Office MSSC Scheme: डाकघर के साथ साथ में देश की सभी वित्तीय संस्थाएं लोगों के लिए कई अलग अलग बचत योजनाओं को शुरू करती है ताकि आप सभी अपने पैसे को निवेश कर सकें और इस निवेश पर आपको अधिक से अधिक ब्याज दर का लाभ मिल सके। आज बहुत सारी स्कीम केवल महिलाओं के लिए चलाई जाती है जो काफी अधिक लाभकारी साबित हो रही है।
डाकघर ने भी एक स्कीम को केवल महिलाओं और लड़कियों के लिए ही शुरू किया हुआ है जिसको पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के नाम से जाना जाता है। इस स्कीम में महिलाओं को लड़कियों को ही निवेश करने का अधिकार दिया गया है और निवेश की अवधी केवल 2 साल की निर्धारित की गई है। आइये जानते है इस स्कीम के बारे में डिटेल में और आपको बताते है की कैसे आप इस स्कीम में निवेश कर सकती है और निवेश के बाद में आपको कितना रिटर्न मिलने वाला है।
इसको भी पढ़ें: 75Km/L माइलेज के साथ खरीदे मात्र 2500 की EMI पे Hero Ignitor 125 बाइक, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स
Post Office MSSC Scheme
डाकघर की महिलाओं के लिए चलाई जा रही ये स्कीम एक छोटी अवधी की बचत योजना है जो केवल 2 साल के लिए ही निवेश करने के लिए उपलब्ध है। महिलाएं और लड़कियां इस स्कीम में एक से अधिक खाते खुलवाकर अपना निवेश कर सकती है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे खाते के बीच में 3 महीने का अंतराल होना जरुरी है।
Post Office MSSC Schme में न्यूनतम निवेश 1000 रूपए का किया जा सकता है और अधिकतम इस स्कीम में 2 लाख रूपए का निवेश किया जा सकता है। ये निवेश एकमुश्त करना होता है जब आप डाकघर में इस स्कीम में अकाउंट ओपन करवाती है। इसके अलावा आपको इस स्कीम में निवेश करने के बाद में 7.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज का लाभ दिया जाता है।
कौन कौन निवेश कर सकती है?
पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में भारत की रहने वाली महिलाएं और लड़किया निवेश कर सकती है। इस स्कीम में निवेश करने की आयु 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी जरुरी है। इसके अलावा एक महिला या फिर लड़की एक से अधिक खाते भी खुलवा सकती है। स्कीम में निवेश करने के बाद में काफी लाभ महिलाओं को दिया जाता है।
निवेश के बाद कितना रिटर्न मिलता है?
अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहती है तो आपको निवेश से पहले ही इसके रिटर्न की गणना मालूम होनी जरुरी है। आप अगर 2 लाख का निवेश इस स्कीम में करती है तो आपको 2 साल के बाद में ₹2,32,044 रिटर्न दिया जाता है। इस रिटर्न में आपको ₹32,044 ब्याज मिलता है।
इसको भी पढ़ें: जुपिटर को रास्ते से हटाने आई एडवांस्ड फीचर्स के साथ स्पोर्टी लुक वाली Hero Destini 125 स्कूटर
आप इस स्कीम में 1.5 लाख का निवेश अगर करती है तो फिर आपको इस स्कीम से 2 साल के बाद में ₹1,74,033 रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा ये रिटर्न जो है इसमें आपको ₹24,033 केवल ब्याज का पैसा मिलता है। 1 लाख का निवेश करने पर आपको ₹1,16,022 रिटर्न मिलता है जिसमे आपको ₹16,022 ब्याज का मिलता है।